Thu. Sep 3rd, 2026

राफेल ने भारत के लिए भारी उड़ान, चीन और पाकिस्तान बेचैन

देहरादून। राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। फ्रांस ने 5 विमानों की पहली खेप भारत को सौंप दी है। विमान 29 जुलाई को अंबाला इयरबेज पर पहुंचेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राफेल की खेप भारत को मिलने ही खबर से पाकिस्तान और चीन की बेचैनी बढ़ गई है।
राफेल विमान को भारतीय पायलेट ही उड़ाकर ला रहे हैं। फ्रांस के मेंरिनियाक से आज विमानों ने भारत के लिए उड़ान भरी है। विमान आबूधाबी होते हुए भारत आएंगे। आबूधाबी में विमान 24 घंटे रुकेंगे। राफेल आ जाने के बाद भारतीय वायुसेना की शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी। पाकिस्तान और चीन के कई शहर राफेल की रेंज में होंगे। चीन और पाकिस्तान के पास फिलहाल इतना आधुनिक विमान नहीं है। भारत ने इसे अपने मुताबिक डिजाइन करवाया है। इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से खास सेंसर लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *