Sat. Nov 7th, 2026

गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजीटिव, शाह ने खुद दी लोगों को जानकारी

देहरादून। गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अमित शाह के खुद ट्विटर पर खुद के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की जानकारी दी।
शाह ने कहा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया।मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है। लेकिन, डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *