Thu. Sep 3rd, 2026

अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की होगी सीबीआई जांच, बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र ने दी मंजूरी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई करेगी। केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच करने की मंजूरी दे दी है। मंगलवार को बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी।
केंद्र के वकील तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। केंद्र ने स्वीकार कर लिया है। इसलिए, अब रिया चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई ज़रूरी नहीं है। गौरतलब है कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुशांत मामले से जुड़ी दो जनहित याचिकाएं दायर की गईं थी। सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर भी सुनवाई हो चुकी है, जिसमें रिया ने पटना में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को मुंबई में स्थानांतरित करने की मांग की थी।

आदित्य ठाकरे ने दी थी सफाई

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में उन्हें और उनके परिवार को बिना वजह निशाना बनाया जा रहा है। उनका मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *