Thu. Sep 3rd, 2026

कोरोना पॉजीटिव छात्र काउंसलिंग में हुआ शामिल, छात्र व पिता के खिलाफ मुकदमा

देहरादून। कोरोना पॉजीटिव होने के बावजूद डॉ अंकित जैन ने जौलीग्रांट स्थित संस्थान में पीजी सीट के लिए काउंसलिंग में शामिल हुए। कालेज प्रशासन को उनके कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी मिले पर पुलिस में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डॉ अंकित जैन और उनके पिता डॉ सतीश जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कालेज प्रशासन की ओर से डॉ डीसी धस्माना डोईवाला थाना में तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि मेडिकल कालेज में नीट पीजी 2020-21 पाठ्यक्रम में कुछ सीटें खाली रह गई थी। सीटें भरने के लिए कालेज प्रशसन ने 31 जुलाई को काउन्सलिंग आयोजित की। काउंसलिंग में हरियाणा निवासी डॉ अंकित जैन शामिल हुए। डॉ अंकित जैन सुबह 10 बजे अपने पिता के साथ मेडिकल कालेज में आ गया था। दिनभर वह मेडिकल कालेज के स्टाफ सदस्यों, कर्मचारियों व अन्य छात्र-छात्राओं से मिला। काउंसलिंग शाम 6.15 बजे पूरी हुई। शाम को डॉ अंकित जैन के पिता डॉ सतीश जैन ने प्रधानाचार्य को बताया कि अंकित की कोविड जांच की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अंकित कोविड-19 से ग्रसित है। मेरा कोविड टेस्ट सैम्पल के लिये भेजा गया है। अंकित अभी कक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा। उसे 15 दिन की छुट्टी दी जाय। इससे कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया और थाने में तहरीर दी गई। उप निरीक्षक दिनेश चमोली ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है।

अंकित और उसके पिता ने किया खिलवाड़

डॉ डीसी धस्माना ने बताया कि
अंकित जैन और उसके पिता ने कोरोना पॉजीटिव होते हुए काउंसलिंग में शामिल हुए। यह लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने जान बूझकर एडमिशन से पहले कोरोना पॉजीटिव होने बात छुपाई। उनकी इस हरकत से अन्य लोग संक्रमित हो सकते थे, जिससे किसी की जान भी जा सकती है। संस्थान ने जानकारी मिलने पर पुलिस को अवगत करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *