Thu. Sep 3rd, 2026

घर में आएं रिश्तेदार तो कलेक्ट्रेट में बताएं अधिकारी कर्मचारी, डीएम ने दिए निर्देश

देहरादून। कलेक्ट्रेट में तैनात अधिकारी कर्मचारियों के घर बाहरी राज्य से कोई रिश्तेदार आता है या कोई परिजन वापस घर आता है तो उन्हें इसकी जानकारी आवश्यक रूप से कलेक्ट्रेट में देनी होगी। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके निर्देश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को कलेक्ट्रेट में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया था। इससे कलेक्ट्रेट में गुरुवार को डर का माहौल बना रहा। ऐसे में जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए आवश्यक उठाए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव रोकना सभी की जिम्मेदारी है। अपने स्तर पर लोग इसमें सहयोग भी दे रहे हैं। कलेक्ट्रेट में अधिकारी व कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गया हैं कि यदि कोई पारिवारिक सदस्य या रिश्तेदार बाहरी राज्यों से जनपद में देहरादून में स्थित उनके घर आता है तो तत्काल इसकी जानकारी कार्यालय में दें ताकि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें होम क्वारेंनटीन किया जा सके। यदि घर पर क्वारेंटीन की व्यवस्था नहीं है तो उन्हें सरकारी व्यवस्था के तहत क्वारेंनटीन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *