Thu. Sep 3rd, 2026

वाद विवाद प्रतियोगिता में शिप्रा ने मारी बाजी, एसजीआरआर कालेज में हुआ आयोजन

देहरादून। एसजीआरआर पीजी कालेज में गुरुवार को सांस्कृतिक शैक्षणिक सप्ताह के तहत ऑनलाइन वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘वर्तमान परिदृश्य में मीडिया की भूमिका’ रहा।
प्रतियोगिता में 20 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में एमए अर्थशास्त्र की शिप्रा जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि, बीए की ओशीन कुनवाल व बीएससी की शिवांगीनी शर्मा द्वितीय व और बीए की सोनी तृतीय रही। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ आनंद कुमार व डॉ महेश कुमार रहे। संचालन डॉ अनीता मलियान ने किया। इस अवसर पर डॉ संदीप नेगी, डॉ दीपाली सिंघल, डॉ सुमंगल सिंह, डॉ डॉ अनुराधा वर्मा, डॉ ज्योति पांडे, डॉ विवेक कुमार, डॉ एपी सिंह, डॉ एमएस गुसाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *