Thu. Sep 3rd, 2026

गहराया सस्पेंस: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह के दो और बैंक अकाउंट का खुलासा

शब्दरथ न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ईडी की जांच रंग ला रही है। जांच में सुशांत के दो और बैंक अकाउंट का खुलासा हुआ है।
सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद उजागर हुई जानकारियों में उनके चार बैंक अकाउंट की बात सामने आई थी। लेकिन, शुक्रवार को दो और बैंक एकाउंट होने की जानकारी ईडी को मिली है। सुशांत के कोटक महिंद्रा बैंक में 2, आईसीआईसीआई बैंक में 2, एचडीएफसी बैंक में 1 और स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक में 1 अकाउंट हैं। सुशांत के परिजनों की शिकायत के बाद हो रही जांच में उक्त बात सामने आई है। रिया के साथ ही उसकी बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, रिया के दोस्त जो सुशांत के साथ ही रहता था सिद्धार्थ पिठानी और रिया का दोस्त मिरांडा पर भी शिकंजा कसेगा। उनसे भी पूछताछ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *