Thu. Sep 3rd, 2026

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से संगत को बांटा आयुष काढ़ा

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार को आयुष काढ़ा बांटा। आयुष मंत्रालय के डॉ पंकज कुमार बच्चास के सहयोग से आयुष काढ़ा के 100 पैकट बांटे गए।
प्रातः नितनेम व अरदास के बाद महासचिव सेवा सिंह मठारू ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के कारण सरकार की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। हाथों को सैनिटाइज करने के साथ ही डिस्टेंस बना के रखना है, मास्क पहनना है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग उत्तराखंड के मेडिकल ऑफिसर डॉ पंकज कुमार बच्चास कार्यक्रम में मौजूद रहे। हमारे अनुरोध पर उन्होंने 100 पैकेट आयुष काढ़ा के संगत के लिए उपलब्ध कराये। डॉ पंकज ने कहा कि आयुष काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। सभी प्रकार के वायरल इनफेक्शन को दूर करने में भी काढ़ा सहायक है। 3 से 5 ग्राम आयुष काढ़ा 150 मिलीग्राम पानी में उबालना है, जब पानी आधा रह जाएगा तो सुबह नाश्ते से पहले व रात को भोजन से पहले लेना है। डॉ पंकज कुमार बच्चास व समाजसेवी जयप्रकाश को गुरु घर से सरोपे देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधान राजेंद्र सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, लीगल एडवाइजर डीएस मान, गुरदीप सिंह टोनी आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर सचिव सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, चरणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह राजा, हेड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह व भाई सतवंत सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *