Thu. Sep 3rd, 2026

देहरादून नगर निगम दो दिन के लिए बंद

देहरादून। नगर निगम देहरादून में एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे नगर निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ऐसे हालात में नगर निगम को दिन के लिए बन्द कर दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को नगर निगम नहीं आने दिया जाएगा।
नगर निगम कार्यालय में 15 दिन के अंदर कोरोना वायरस संक्रमण का दूसरा मामला उजागर हुआ है। मंगलवार को नगर निगम में बाहरी लोगों का आना बंद करवाकर सेनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। निगम प्रशासन का कहना है कि अधिकारी के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। अधिकारी डायरेक्ट संपर्क में आये लोगों की सूची बनाई जा रही है। दो अन्य अधिकारी व तीन कर्मचारी अब तक चिन्हित हुए हैं, उन्हें होम आइसोलेशन को कहा गया है। जानकारी मिली है उक्त अधिकारी 15 अगस्त को झंडारोहण में मौजूद थे। वह कुछ समय पहले कुमाऊं भी गए थे। माना जा रहा है कि वह वहीं से संक्रमित हो कर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *