Tue. Jun 2nd, 2026

अंबानी की अमीरी नीचे खिसकी, दो पायदान फिसले मुकेश अंबानी

शब्द रथ न्यूज। दुनिया के टॉप 10 अमीरों की शीर्ष लिस्ट नीचे खिसककर मुकेश अंबानी छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले वह इस सूची में चौथे पायदान पर पहुंच गए थे। रिलायंस के शेयरों में गिरावट से मुकेश अंबानी की संपत्ति कम हुई है। अब एलन मस्क दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

बेजोस नंबर वन

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक एमेजॉन के प्रमुख जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188 अरब डॉलर है। इस साल बेजोस की संपत्ति में अब तक 73 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस सूची में 121 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स दूसरे और 99 अरब डॉलर के साथ मार्क जकरबर्ग तीसरे पायदान पर हैं। वहीं, मुकेश अंबानी का कुल नेटवर्थ करीब 78.8 अरब डॉलर है। वह दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स हैं।

चौथे स्थान पर एलन मस्क

सूची में चौथे पायदान पर टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 84.8 अरब डॉलर है। उनकी सम्पत्ति में एक दिन में करीब 8 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। सोमवार को वॉल स्ट्रीट पर टेस्ला के शेयरों में 11 फीसदी का उछाल आया है। इस साल उनकी संपत्ति में 7.8 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। पांचवें नंबर पर बर्नार्ड ऑर्नोल्ट हैं, उनकी संपत्ति 84.6 अरब डॉलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *