Thu. Sep 3rd, 2026

पूर्व पर्यटन मंत्री का टिहरी बांध विस्थापित खांड गांव सील, 13 लोग पाए गए कोरोना पॉजीटिव

देहरादून। पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै का टिहरी बांध विस्थापित खांड गांव (रायवाला) सील कर दिया गया है। गांव में 13 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। विदित है कि कुछ दिन पहले दिनेश धनै भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। वह नई टिहरी में होम आइसोलेट हैं।
जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खांड गांव 2 रायवाला में 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। गांव के पूरब में खाली भूमि उसके बाद सेना विभाग रायवाला, पश्चिम में गांव की सड़क, उत्तर में खाली भूमि बिजली का पोल व जसवंत का मकान और दक्षिण में शैलेन्द्र नेगी की दुकान व मकान तक का क्षेत्र शामिल है।
दूसरी तरफ, डोईवाला विकासखंड के कन्हरवाला को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त दोनों क्षेत्र में पूरी तरह लॉक डाउन रहेगा। सभी लोग घरों में रहेंगे, किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी मोबाइल दुकान से आवश्यक सामान लेने की छूट मिलेगी। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *