Mon. May 4th, 2026

छात्र-छात्राएं नेतागिरी के चक्कर में न पड़े..पढ़ाई करें… अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं 19 सितंबर से

देहरादून। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेज व संस्थानों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं 19 सितम्बर से होनी हैं। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसलिए अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्रा परीक्षाएं न होने की नेतागिरी के चक्कर में न पड़े। बल्कि परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कालेजों व संस्थानों को तय कार्यक्रम के तहत परीक्षा कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed