पत्रकारों के सचिवालय जाने रोक, सचिवालय प्रशासन ने जारी किए आदेश

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए पत्रकारों के सचिवालय जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश में कहा गया है कि सचिवालय में सांसद, कैबिनेट मंत्री, सचिवालय अधिकारी कर्मचारियों को ही प्रवेश मिलेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति को सचिवालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह रोक मीडियाकर्मियों पर भी रहेगी। मीडियाकर्मी सचिवालय मीडिया सेंटर से शाम 3 से 5 तक सूचनाएं एकत्र करेंगे।
इसके अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति को सचिवालय में कोई आवश्यक प्रार्थना पत्र देना हो तो वह प्रवेश पत्र कार्यालय में जमा सकता है। सचिवालय प्रशासन की ओर से वहां पर अनुसचिव स्तर का अधिकारी तैनात किया जाएगा। मिलने वाले पत्रों को सैनि टा इज कर संबंधित विभागों में भेजा जाएगा।
