Sat. Apr 25th, 2026

दुष्कर्म के आरोपी विधायक को निलंबित करे भाजपा : सिसौदिया

देहरादून। आम आदमी की पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री व रायपुर विधानसभा प्रभारी उमा सिसोदिया ने भाजपा पर दुष्कर्म व शारीरिक शोषण के आरोपी विधायक को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा दुष्कर्म के आरोपी विधायक महेश सिंह नेगी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर उन्हें पार्टी से निलंबित करे।
सिसोदिया ने कहा कि महेश नेगी प्रकरण में स्पष्ट नजर आ रहा था कि पुलिस आरोपी विधायक को बचाने के लिये सरकार के दबाव में काम कर रही है। पीड़िता के पक्ष में किसी भी प्रकार की कार्यवाही पुलिस नहीं की कर रही है। पीड़िता की एफआईआर दर्ज न कर उल्टे पीड़िता के ऊपर ही राजनैतिक दबाव में एफआईआर दर्ज कर दी गई। पीड़िता व उसके परिजनों की विधायक के डीएनए टेस्ट किये जाने की मांग पर भी सुनवाई नहीं की गई। इससे उजागर हो जाता है कि महिलाओं के प्रति भाजपा का नजरिया क्या है।
सिसोदिया ने कहा कि बहुत ही शर्मनाक है कि जीरो टालरेंस का झूठा दावा करने वाली राज्य को न्यायालय के आदेश व फटकार के बाद आरोपी विधायक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करना पड़ा है। भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा हमेशा महिला विरोधी रहा है। आम आदमी पार्टी विधायक महेश नेगी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर उन्हें भाजपा से निलंबित करने की माँग करती है। यदि सरकार ने आरोपी विधायक को बचाने की कोशिश की तो आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की महिला शक्ति की अस्मिता की रक्षा के लिये सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और महिला विरोधी सरकार का चेहरा जनता के सामने बेनकाब करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *