Sat. Apr 25th, 2026

अभिनेता सुशांत मौत मामला: रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई एनसीबी

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने सहित कई गंभीर आरोप थे। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) उससे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया को गिरफ्तार करने के बाद एनसीबी की टीम उसे मेडिकल व कोरोना टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाएगी।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी का इंतजार सुशांत के चाहने वाले काफी वक्त से कर रहे थे। माना जा रहा था कि रिया की गिरफ्तारी सीबीआई करेगी। लेकिन, इस केस में ड्रग एंगल आने के बाद से एनसीबी की एंट्री हुई थी। ड्रग खरीदने के मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। अब ड्रग मामले में ही रिया चक्रवर्ती की भी गिरफ्तारी हुई है। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने आज तक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर किया था। एनसीबी की कड़ी पूछताछ में उसने तमाम राज खोले।

बॉलीवुड सेलेब्रिटी को भी समन करेगी एनसीबी

ड्रग्स केस में एनसीबी 25 बॉलीवुड सेलेब्रिटी को समन करेगा। रिया ने उन बॉलीवुड पार्टियों के नाम भी दिए हैं, जहां ड्रग्स ली जाती थी। एनसीबी सुशांत के को-स्टार्स और एक्टर्स को भी समन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *