Sat. Apr 25th, 2026

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी का नाम अब उत्तरांचल संस्कृत संस्थानम्, मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर

देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी का नाम बदल दिया गया है। संस्कृत अकादमी को उत्तरांचल संस्कृत संस्था नम् के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए नाम पर मुहर लगी।
मंगलवार को हुई संस्कृत अकादमी की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत का विकास बहुत जरूरी है। युवाओं में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़े, इसलिए लिए पहले जनपद स्तर पर और उसके बाद विकासखंड स्तर संस्कृत ग्राम बनाए जाएं। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए इसमें शोध कार्य होने चाहिए। संस्कृत के क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों और संस्कृत की पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए बजट का प्रावधान करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। कुंभ के दौरान भी संस्कृत के विभिन्न कार्यक्रम करने पर सहमति बनी। बैठक में सचिव विनोद रतूड़ी, उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के उपाध्यक्ष प्रेमचन्द शास्त्री, सदस्य देवी प्रसाद शास्त्री, प्रो पीएन शास्त्री, प्रो वेदप्रकाश शास्त्री, प्रो राधेश्याम चतुर्वेदी, डॉ ओमप्रकाश भट्ट, प्रो सुनील कुमार, भगीरथ शर्मा, सुभाष जोशी, सचिव आनंद भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *