शराब कारोबारी ने की 20 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी, छापेमारी में उजागर हुआ मामला
देहरादून। उत्तराखंड सेल टैक्स विभाग ने 20 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश किया है। शराब कम्पनी के तीन संस्थानों में छापेमारी में जीएसटी चोरी का मामला सामने आया।
मामला सेल टैक्स विभाग हल्द्वानी क्षेत्र का है। विभाग को सूचना मिली कि शराब का कारोबार करने वाली शीतला इंड्रस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड टैक्स चोरी कर रही है। जानकारी पर विभाग ने टीमें गठित की। कम्पनी हल्दू चौड़, भीमताल और हल्द्वानी ऑफिस में एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी में कम्पनी के संस्थानों में 20 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। उजागर हुआ कि कम्पनी ने गत तीन वर्ष में 108 करोड़ रुपए की शराब का कारोबार किया। लेकिन, कम्पनी ने मात्र 17 करोड़ रुपए की बिक्री दिखाई। जांच में स्टॉक का मिलान किया गया तो उसमें भारी गड़बड़ी पाई गई। अब विभाग जीएसटी चोरी पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की तैयारी में है।
