Fri. Apr 24th, 2026

उत्तराखंड कोरोना पॉज़िटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 26094, आज मिले 658 नए मरीज, देहरादून में आज भी सबसे ज्यादा

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों का कुल आंकड़ा मंगलवार को 26094 हो गया है। प्रदेशभर में आज 658 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं।। देहरादून में सबसे अधिक 248 नए सामने आए हैं।
उत्तराखंड में वर्तमान में 8184 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 17473 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 360 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 13797 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 248, अल्मोड़ा 24, बागेश्वर 14, चमोली में 06, चम्पावत में 23, हरिद्वार में 82, नैनीताल में 112, पौड़ी गढ़वाल में 09, पिथौरागढ़ में 16, रुद्रप्रयाग में 11, टिहरी गढ़वाल में 33, ऊधमसिंहनगर 56 और उत्तरकाशी में 24 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *