वामपंथी संगठनों ने निकाली रैली, केंद्र सरकार से किसान विधेयक वापस लेने की मांग
देहरादून। अखिल भारतीय आह्वान पर मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में देहरादून में अखिल भारतीय किसान सभा ने नेतृत्व में रैली निकाली गई। सीटू, एसएफआई , इंटक, एटक, इफ्टू, सर्वोदय मंडल, भूतपूर्व सैनिक संगठन, वनगुजर श्रमजीवी यूनियन, स्वराज अभियान, भूमिहीन संघर्ष समिति, एलआईसी यूनियन कार्यकर्ता राजपुर रोड होते हुए गांधी पार्क पहुंचे। वहां मुख्य गेट पर हुई सभा में किसान विधेयक वापस लेने की मांग की गई।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। सरकार ने संसद में आनन फानन में विधेयक पास करवाए है। उन्हें तत्काल वापस लिया जाय। इस अवसर पर किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण, महामंत्री गंगाधर नौटियाल, पूर्व मन्त्री हीरा सिंह बिष्ट, सीटू के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सचिव लेखराज, इफ्टू के इन्देश मैखुरी, पूर्व आईएएस एसएस पांगती, कमला पन्त, अशोक शर्मा, बच्चीराम कौसवाल, हरवीर कुशवाहा, मुस्तफा अरोड़ा, नवीन गैरोला, राजेन्द्र पुरोहित, अनन्त आकाश, नितिन मलेठा, हिमांशु चौहान, अमन कंडारी, सुमन, सुंदर बगियाल, नासिर कुहमी, मोहित, मनीष, भगवन्त पयाल, रविन्द्र नौडियाल, अर्जुन रावत, राम सिंह भण्डारी, सतीश धौलाखण्डी, भार्गव चन्दोला, निरलेश , मोनिका, सुमित्रा, बबीता, नन्द लाल, तन्मय ममगाईं, विनोद खण्डूड़ी, शैलेंद्र, मनोज, महेंद्र, शेर सिंह राणा, देवराज, नरेन्द्र, ईश्वर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
