Fri. May 15th, 2026

उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के बाल भवन में मनाई गई गांधी व शास्त्री की जयंती

कोरोना कॉल की वजह से जरूरतमंद व अभावग्रस्त बच्चे नहीं हो पाए शामिल, परिषद के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के बाल भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कोरोना कॉल की वजह से जरूरतमंद व अभावग्रस्त बच्चे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। जबकि, परिषद के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग किया।

परिषद के बाल भवन में महासचिव पुष्पा मानस ने ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद स्वच्छता मिशन के तहत बाल भवन परिसर की साफ-सफाई की गई। आजीवन सदस्यों ने गाँधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने देश के दोनों महान व्यक्तित्व से जुड़ी घटनाओं की भी जानकारी दी। साथ ही देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रेरक प्रसंग भी साझा किये।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष भूपेश जोशी, परिषद के संयुक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य आनन्द सिंह रावत, गुरु प्रसाद उनियाल, गीतांजलि जोशी, शकुंतला गोयल, रमेश बडोनी, कविता, मंजीत व गणेश सहित अम्बेडकर कॉलोनी के स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *