Wed. Jun 3rd, 2026

उत्तराखंड में अशोक कुमार संभालेंगे डीजीपी की कुर्सी, पदोन्नति आदेश जारी

-1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार को काम का लंबा अनुभव, वर्तमान तक डीजी कानून व्यवस्था की थी जिम्मेदारी। 57 वर्षीय कुमार 2023 तक देंगे सेवा

देहरादून (dehradun)। उत्तराखंड के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) (next dgp in uttrakhand) अशोक कुमार होंगे। शुक्रवार को उनकी पदोन्नति के आदेश जारी (pramotion order release) हो चुके हैं। 30 नवंबर को वर्तमान डीजीपी अनिल रतूड़ी के सेवानिवृत्त होते ही वह डीजीपी का पदभार ग्रहण कर लेंगे।
अशोक कुमार (ashok kumar) 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह डीजी (कानून व्यवस्था) के पद तैनात हैं। 57 वर्षीय कुमार 2023 तक डीजीपी के रूप में सेवाएं देंगे।

गांव में हुई प्राथमिक की पढ़ाई

आईपीएस अशोक कुमार का जन्म 1964 में हरियाणा के एक गांव में हुआ। गांव के स्कूल से ही उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ली। वह आईटी से बीटेक और एमटेक कर 1989 में आईपीएस बने।

आईटीबीपी के एडीजी भी रहे कुमार

अशोक कुमार अविभाजित उत्तर प्रदेश और फिर उत्तराखंड में निरंतर सेवा देते रहे। इलाहाबाद, अलीगढ़, हरिद्वार, शाहजहांपुर, मैनपुरी, नैनीताल, रामपुर, मथुरा, देहरादून में गढ़वाल और कुमाऊं के आईजी रहे। वह आईटीबीपी के एडीजी भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *