Tue. Jun 2nd, 2026

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग, मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश

-मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग से हड़कंप मच गया। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मुख्यमंत्री कार्यालय में आग की घटना से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने की घटना के दौरान कई कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे। सचिवालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि शॉर्ट सर्किट हुआ था। हालांकि, किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *