Thu. Jun 4th, 2026

उत्तराखंड: चुनाव परिणाम आते ही चंपावत में आभार सभा करेंगे मुख्यमंत्री, बरेली से मंगवाए फूल

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आज चुनाव परिणाम आना है। मतगणना जारी है। मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी से बहुत आगे चल रहे हैं। दोपहर तक चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री जे लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ी थी।

भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव परिणाम आने के बाद चंपावत बस स्टेशन में आभार सभा करेंगे। आभार सभा के बाद मुख्यमंत्री और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी सड़क मार्ग से टनकपुर-बनबसा जाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना ने बताया कि जीत के जश्न के लिए बरेली से फूल मंगाए गए हैं।

महराना ने बताया कि मुंह मीठा करने का बंदोबस्त किया गया है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की भी तैयारी की है।

भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत अब उनकी नई कर्म और धर्मस्थली है। लोगों के विश्वास के लिए उनका आभारी हूं। चंपावत क्षेत्र के लोगों के विश्वास की पूंजी मेरी ताकत है। अब यह विश्वास क्षेत्र के विकास को रफ्तार देगा। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट से त्यागपत्र देने वाले विधायक कैलाश गहतोड़ी का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रूप में चंपावत क्षेत्र के लोगों को विकास की गारंटी मिली है। धामी इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई देंगे। विधायक की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद अब वे और जिम्मेदारी से लोगों के सुख-दुख के सहभागी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *