Fri. May 17th, 2024

आज का राशिफल: पं. राजेन्द्र प्रसादजी (पंकज शास्त्री) केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय।

मङ्गलमयी मधुर प्रभातम् …. आज का राशिफल (09-05-2023 – मङ्गलवार)

आज आप माता-पिता के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है। आपको बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आज आप कामकाज में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें होगी। आप उन उम्मीदों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

व्यावसायिक सन्दर्भ में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। समय पर ढंग से चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। आज आपका स्वास्थ्य या आपका कोई करीबी थोड़ा परेशान कर सकता है। इसलिए सतर्क रहें और खुद का ख्याल रखें। यात्रा बहुत सार्थक रहेगी। मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे। बच्चे खुशी लाएंगे। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है और यह आपकी बचत में जा सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांस काम करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति जरूर होगी। आज व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरतमंद को मसूर की दाल दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी |

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

यह खुद को स्थापित करने का अच्छा समय है। बाधाएं और मुश्किलें भी अब दूर होने लगेंगी। सोचने के बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आप अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। आप परिवार और दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

आज जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। आज दोस्तों की सलाह बड़ी ही फायदेमंद रहेगी। आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे। किसी काम के लिए जल्दबाजी में फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। काम बिगड़ने की संभावना हो सकती है। किसी ब्राहमण का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

नए व्यवसाय के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाये। समय कमजोर चल रहा है। अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, परन्तु यह अल्पकालिक है। अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब न करें। पिता से संबंध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों तो उसे सुधारें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

आज किसी विशेष काम में मित्रों से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपका काम आसान होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप खुद को आलस्य से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको व्यायाम करने की जरूरत है। इससे आप फ्रेश फील करेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कोई नयी ड्रेस डिजाईन करने का मौका मिलेगा। हनुमान जी के मंदिर में नारियल भेंट करें, आपके साथ सब अच्छा होगा

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

यह मिश्रित परिणामों वाला दिन है, लेकिन व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी। कार्य स्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेंगे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यदि यात्रा आवश्यक है, तो अपने सामान की देखभाल करें, क्योंकि कुछ नुकसान होने की संभावना है। अगर आप अपने बच्चे की नौकरी या शादी को लेकर चिंतित हैं, तो अब समय आपके पक्ष में है। आपको समय-समय पर दोस्तों की मदद मिलती रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं घूमने जायेंगे। इससे आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इससे आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।हनुमान मंदिर में चमेली का तेल दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवं अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवं जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आज व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवं अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवं जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

जय श्रीराम। शुभम् भूयात्

पं. राजेन्द्र प्रसाद (पंकज शास्त्री) केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय। जन्मपत्री निर्माण एवं पलादेश के लिए- फोन नं० 8979745520, WhatsAap no. 8456999078

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *