एबीवीपी का सदस्यता अभियान 11 सितंबर से, राष्ट्रीय स्तर 33 लाख सदस्य, आज हुआ पोस्टर विमोचन
देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का देशभर में सदस्यता अभियान 11 सितंबर से शुरू हो रहा है। उत्तराखंड में भी 11 से 20 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलेगा। उत्तरांचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री रोहित ओझा ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एबीवीपी के देशभर में 33 से अधिक सदस्य हैं। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
परिषद के करणपुर स्थिति प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ओझा ने कहा कि 15-16 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर अधिकतम सदस्य दिवस रहेगा। 16 सितंबर की सबसे अधिक छात्राओं और 20 सितंबर की शिक्षकों की सदस्यता की जाएगी। सभी जनपदों में पोस्टर विमोचन के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। प्रेसवार्ता में महानगर मंत्री अश्वनी पांडे, हिमांशु कुमार, ऋषभ रावत, तान्या वालिया, सागर तोमर, राहुल चौहान, दयाल बिष्ट, गौरव तोमर, अर्जुन, कुलदीप, विपिन भट्ट, सूरज चंद, कार्यालय मंत्री शैलेश सती आदि मौजूद रहे।
