Sat. Apr 25th, 2026

नई पहल: अब अख़बारों को ऑनलाइन मिलेंगे विज्ञापन, सूचना विभाग देगा यूजर आईडी

देहरादून। सूचना विभाग में सूचीबद्ध समाचार पत्र पत्रिकाओं को अब विज्ञापन ऑनलाइन मिलेंगे। सूचना निदेशालय ने सोमवार (आज) इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश में कहा गया है कि 31 अगस्त 2020 के द्वारा विभाग में सूचीबद्ध समाचार पत्र/पत्रिकाओं को विभाग द्वारा निर्गत किये जाने वाले सभी विज्ञापन आॅनलाईन के माध्यम से निर्गत किये जायेंगे। जनपद देहरादून के समस्त समाचार पत्रों के स्वामी/प्रकाशकों, जिनके समाचार पत्र विभाग में विज्ञापन के लिए सूचीबद्ध हैं। वह अपने विज्ञापनादेश विभागीय वेबसाईट www.uttarinformation.gov.in/auth/advertisement से डाउनलोड करना करें। अपना यूजर पासवर्ड प्राप्त करने के लिए कार्यालय में कार्यरत कनिष्ट सहायक इन्द्रेश चन्द्र के मोबाईल नम्बर 7906100399 पर वाट्टसएप के माध्यम से अपने समाचार पत्र का नाम प्रेषित करें। सम्बन्धित समाचार पत्र के स्वामी/प्रकाशक को वाट्टसएप के माध्यम से उनका यूजर आईडी व पासवर्ड प्रेषित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *