Fri. Jul 17th, 2026

मसूरी में दुर्घटना, कार खाई में गिरी, 5 घायल

देहरादून। पर्वतों की रानी मसूरी में रविवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त ही गई। इसमें 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। रविवार सुबह 4 बजे कार मसूरी से रवाना हुई थी। लगभग 5 बजे हाथीपांव के पास रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हाथीपांव रोड पर नाग मंदिर से लगभग एक किलोमीटर आगे दुर्घटना हुई। कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने घायलों की मदद की। कर चालक कार में ही फंसा हुआ था। उसे रक्यू कर निकाला गया। पुलिस घायलों को 108 स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से सिविल अस्पताल लंढौर ले जाया गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी सूचित किया।

यह हुए घायल

घायलों में अक्षत नेगी निवासी राजीव नगर देहरादून, सार्थक निवासी पुलिया नंबर 6 देहरादून, कार्तिक निवासी सहस्त्रधारा क्रासिंग देहरादून, वंश निवासी सहस्त्रधारा रोड देहरादून और यशस्वी कर्जन रोड डालनवाला देहरादून शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *