Thu. Sep 3rd, 2026

रुड़की में नकली दवा बनाने का भंडाफोड़, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के ड्रग डिपार्टमेंट ने शनिवार की रात पुलिस के साथ मिलकर रुड़की के सालियर में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री मालिक सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि, मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली दवा बरामद की है।
गोपनीय सूचनाओं के आधार पर नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पकड़ में आई है। एडीएम एसएस भंडारी, एसआईडी नीरज कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र राणा और थानाध्यक्ष की अगुवाई में छापा मारा गया। माधोपुर सलियर में वीपी फार्मा के नाम से नकली दवाओं के साथ इसके मालिक प्रवीण त्यागी व उसके साथी को गिरफ्तार कर गंगनहर थाने लाया गया है।

दवाओं के सैंपल लिए

कम्पनी में लोसर एच, टॉरेंट फार्मा की दवा बगैर अनुमति बनाई जा रही थी। इसी तरह जिफी 200 सिफैक्साइन टेबलेट, विक्टरियस हेल्थ केअर की विफिक्साइन आदि बरामद की गई है। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र राणा ने मौके से मिली दवाओं के सैंपल भी लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *