Wed. Apr 22nd, 2026

ट्रक और बाइक में आमने-सामने की भिडंत, 2 की मौत

देहरादून। आशारोड़ी के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है।

घटना की सूचना पर थाना क्लेमेंटटाउन से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान जतिन (17) पुत्र तिलकराज निवासी फरीदपुर मांडूवाला जिला सहारनपुर और संदीप कुमार (30) पुत्र रामलाल निवासी अहलावलपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। ट्रक सहारनपुर से देहरादून आ रहा था। आशारोड़ी से आगे मोड़ के पास अचानक ट्रक व सामने से आ रही बाइक के आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *