Thu. Sep 3rd, 2026

दीपलोक कालोनी सील, डीएम के जारी किए आदेश

देहरादून। कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर शहर की पर दीपलोक कालोनी सील कर दिया दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को इसके आदेश जारी किए।
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की दीपलोक कालोनी में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। कालोनी को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कालोनी के पूरब में सड़क दीपलोक लेन नबर-2, पश्चिम में प्रेम सिंह का मकान व अन्य आबादी, उत्तर में प्रेम सिंह के घर पर जाने वाला रास्ता और दक्षिण में केएन खतियाल (88 दीप लोक) के मकान तक का कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *