Thu. Sep 3rd, 2026

उत्तराखंड में रात का कर्फ्यू हटा, दिल्ली मुंबई से आने वालों पर होगी सख्ती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में रात का कर्फ्यू हटा दिया है। बुधवार को इसके आदेश भी जारी हो गए हैं। अब रात में आवागमन करने वालों को पास की जरूरत नहीं होगी। वहीं, दिल्ली व मुंबई से आने वाले पर सख्ती की जाएगी।
लॉक डाउन के बाद से राज्य में मार्च से लगातार रात का कर्फ्यू जारी था। अनलॉक के बाद भी इसे समाप्त नहीं किया गया। लेकिन, अब सरकार ने रात का कर्फ्यू हटा लिया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। अब तक रात में केवल उन्हीं लोगों को आवाजाही की छूट दी जा रही थी जो बस या ट्रेन से कहीं बाहर से आए हों और घर जा रहे हों। इसके साथ ही दिल्ली व मुंबई से आने वाले प्रवासियों को लेकर प्रदेश सरकार व शासन अधिक अलर्ट हो गए हैं। वैसे तो कोरोना संक्रमित शहरों से आने वालों पर कई पाबंदियां हैं, लेकिन दिल्ली व मुंबई से आने वालों को और सख्त पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है।
सरकार व प्रशासन का मानना है कि बाहर से आने वालों की वजह से ही राज्य में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसमें भी ज्यादातर मामले दिल्ली व मुंबई से आने वालों के हैं। मुख्य सचिव ओम प्रकाश का कहना है कि दिल्ली व मुंबई से आने वालों की विशेष निगरानी की जा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *