Tue. Jun 2nd, 2026

ढीट लोग नहीं पहन रहे मास्क, आज हुए सैकड़ों चालान इसका प्रमाण

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग कतई इसकी परवाह नहीं कर हैं। इन्हें न अपनी जान की परवाह है न दूसरों। मास्क न पहनने पर हुए चालान यही उजागर कर रहे हैं। रविवार होने के बावजूद आज 801 लोगों के चालान हुए, जो कि बहुत ही गंभीर है।
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों वी बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही आवश्यक रूप से मास्क पहनने के निर्देश जारी किए हैं। लेकिन, इसके बावजूद लोग सार्वजनिक स्थानों बिना मास्क के ही जा रहे हैं। जिला प्रशासन की टीम व पुलिस दोनों ही बिना मास्क पहनने वाले लोगों का चालान कर रहे हैं। रविवार के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 801 चालान किये गये हैं। इनमें 753 चालान पुलिस ने किए हैं। मसूरी क्षेत्र में 48 चालान हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *