Mon. Apr 20th, 2026

उत्तर-प्रदेश में बुआ-बबुआ उलझे, अखिलेश यादव ने बसपा के निष्कासित विधायकों के साथ की बैठक

-सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सभी बागी विधायकों को सपा में शामिल करा सकते हैं। इनको साथ लेकर अखिलेश आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तर-प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से दिलचस्प मोड़ लेने लगी है। प्रदेश में मायावती (बुआ) और अखिलेश यादव (बबुआ) की राजनीतिक डोर उलझने लगी है।
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बसपा के बागी विधायकों से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस मुलाकात के बाद जेठ की गर्मी के साथ प्रदेश में राजनीतिक पारा भी बढ़ गया है।

बसपा के बागी विधायकों को निरंतर सम्मान देने में समाजवादी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सभी बागी विधायकों को सपा में शामिल करा सकते हैं। इनको साथ लेकर अखिलेश आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।

अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए पहले बसपा के खेमे में सेंध लगाने की कोशिश की थी। उस दौरान बसपा के 7 विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया गया था। हाल ही में बसपा ने अपने वरिष्ठ विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया है।

अटकलों का बाजार गर्म है। बसपा पूरी तरह टूट की कगार पर है। चर्चा यह भी है कि सभी बागी विधायक बहुत जल्द सपा का दामन थाम कर आगामी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के बैनर तले लड़ेंगे। राज्यसभा चुनाव के दौरान पिछले वर्ष बसपा में बड़ा तूफान आया था। बसपा से बगावत कर सात विधायक अखिलेश से मिलने पहुंच गए थे। उस दौरान श्रावस्ती के विधायक असलम राईनी ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सभी 7 विधायकों के साथ अखिलेश से मुलाकात भी की थी। तब मायावती ने बगावत करने वाले सात विधायकों को निलंबित कर दिया था।

निलंबित किये गए बागी विधायक

-असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती),
-मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद),
– हाकिम लाल बिंद (हांडिया-प्रयागराज),
-हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर),
-असलम अली चौधरी (ढोलाना-हापुड़)
– सुषमा पटेल (मुंगरा बादशाहपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *