Thu. Apr 23rd, 2026

कार लोन के नाम पर 31 लाख रुपए हड़पे, 3 शातिर गिरफ्तार, भेजा जेल

देहरादून। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (वर्तमान मे भारतीय स्टेट बैंक) की जीएमएस रोड शाखा से 3 शातिरों ने कार लोन के नाम पर लाखों रुपए हड़पे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बैंक से कार लोन लेने के लिए फर्जी दस्तावेज बैंक में जमा कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। अलग-अलग मामले में 6 मुकदमे नवम्बर 2019 मे थाना बसंत विहार पर दर्ज किए गए। जांच में उजागर हुआ कि शुभ प्रीमियर धर्मपुर देहरादून के डायरेक्टर कृपाल सिंह, प्रदीप सकलानी और शूरवीर सिंह तोमर ने फर्जी कोटेशन तैयार की। केवाईसी फॉर्म के साथ अन्य फर्जी दस्तावेज जमा कर 6 कारों के लिए 31 लाख 95 हजार 175 रुपए लोन के रूप में हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी गैंग लीडर कृपाल सिंह (39) निवासी 145 दीपनगर नेहरू कालोनी, देहरादून, शूरवीर सिंह तोमर (52) निवासी मझगाँव तहसील चकराता देहरादून हाल निवासी डाक्टरगंज तहसील विकासनगर और प्रदीप सकलानी (40) निवासी जड़गांव सकलाना टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *