Sat. Nov 7th, 2026

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
आरोपी की पहचान आमिर (20) पुत्र शमशाद मूल निवासी ग्राम अलीपुरा थाना सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप ले हुई। वर्तमान में वह बल्लूपुर में रह रहा था। लोवर तुनवाला निवासी महिला ने रायपुर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि आमिर 5 सितंबर को उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *