Sat. Nov 7th, 2026

भाजपा विचार दिवस से रूप में मनाएगी दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

देहरादून। भाजपा महानगर देहरादून 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को विचार दिवस के रूप में मनाएगी। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बुधवार को जयंती का कार्यक्रम जारी किया।
भट्ट ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 9:30 बजे गांधी रोड स्थित पंडित दीनदयाल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद 11 बजे से वर्चुअल विचार गोष्ठी होगी। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल मुख्य वक्ता होंगे। महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि महानगर के सभी 913 बूथों पर विचार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ता उपाध्याय के जीवन से जुड़े संस्मरण व भारतीय राजनीति में उनके योगदान पर विचार रखेंगे। रतन चौहान को विचार दिवस कार्यक्रम का संयोजक और हरीश कोली व तृप्ता जाटव को सह संयोजक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *