Thu. May 14th, 2026

हत्या के दो आरोपियों को भेजा जेल, निशानदेही पर हॉकी बरामद

देहरादून। खेड़ा इंटर कालेज विकासनगर के पास दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या के दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल हॉकी बरामद कर ली है।
गौरतलब है कि बरोटीवाला निवासी 21 वर्षीय वाजिद को अफजाल और क्रांति सिंह ने दोस्तों के साथ मिलकर बेरहमी से पीट दिया था। अस्पताल में वाजिद की मौत हो गई। गए 9 अक्टूबर को वाजिद की मां इमराना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी अफजाल पुत्र निसार अहमद निवासी बुलकीवाला और क्रांति सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी खेड़ा बरोटिवाला को गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन, वाजिद की मौत के बाद मुकदमें में आईपीसी की धारा 302 की बढ़ोतरी की गई है। कांति सिंह को धारा 302 में ही गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *