Sat. Nov 7th, 2026

रेडक्रास सोसायटी का प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 3 दिन चला शिविर

देहरादून। जिला रेड क्रास सोसायटी देहरादून का तीन दिवसीय प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण शिविर सोमवार को सम्पन्न हो गया। समापन पर मुख्य अतिथि ज्ञानी इन्दर सिंह इन्स्टीटयूट देहरादून के निदेशक डॉ परवीन अशोक ने कहा कि प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण का लाभ मानवता के लिए करेंगे। उन्होंने सोसायटी की सहयोग का आश्वासन भी दिया।

ज्ञानी इन्दर सिंह इन्स्टीटयूट देहरादून में रेड क्रास सोसायटी के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ था। जिला रेडक्रास सोसायटी देहरादून की ओर से निदेशक डॉ परवीन अशोक, प्रशिक्षक डॉ अतुल सिंह और इन्स्टीटयूट के प्रो कासीफ हुसैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रशिक्षणार्थियों को सोसायटी की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए गए। सोसायटी की ओर से संस्थान की चेयरमैन सुरेन्द्र कौर के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एमएस अंसारी और संचालन सोसायटी के जिला सचिव सुभाष सिंह चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *