Sat. Sep 5th, 2026

अशासकीय शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन, जनवरी 2021 तक का बजट जारी

-अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को तीन महीने से नहीं मिला था वेतन, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून के आह्वान पर शिक्षकों ने आज किया था कार्य बहिष्कार

देहरादून dehradun। अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को जल्द ही वेतन मिल जाएगा। उनके वेतन का बजट जारी कर दिया गया है। बजट सितंबर 2020 से जनवरी 2021 तक के वेतन का जारी हुआ है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने वेतन जारी करने के आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारी/ आहरण वितरण अधिकारी (माध्यमिक) को दिए हैं।
गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षक संघ देहरादून के आह्वान पर आज अशासकीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं कार्य बहिष्कार कर विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन (protest) किया था। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जल्द से जल्द वेतन दिए जाने की मांग की थी। शाम को वेतन जारी करने के आदेश कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *