दीपावली मनाने के मूड में कोरोना वायरस, मरीज बढ़े, आज मिले 783 नए मरीज
-देहरादून में सबसे ज्यादा 227 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। जबकि, चंपावत में सबसे कम 07 नये मरीज मिले। राज्य में मरीजों का आंकड़ा हुआ 66788
देहरादून (Dehradun)। लगता है कोराना वायरस उत्तराखण्ड में दीपावली मानने के मूड है। आज हुई नए मरीजों में संख्या में भारी बढ़ोत्तरी इसी ओर इशारा कर रही है। आज 783 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 66788 हो गया है। देहरादून में सबसे ज्यादा 227 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। जबकि, चंपावत में सबसे कम 07 नये मरीज मिले। मरीज जिस तरह बढ़े हैं, उससे त्यौहार से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
उत्तराखंड (Uttarakhand) में वर्तमान में 4251 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है।1086 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 15833 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 227, अल्मोड़ा 18, बागेश्वर 09, चमोली में 73, चम्पावत में 07, हरिद्वार में 55, नैनीताल में 71, पौड़ी गढ़वाल में 108, पिथौरागढ़ में 53, रुद्रप्रयाग में 61, टिहरी गढ़वाल में 55, ऊधमसिंहनगर 37 और उत्तरकाशी में 09 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
