Thu. Apr 23rd, 2026

भाजपा महानगर ने नियुक्त किए मंडल प्रभारी, वर्चुअल बैठक में हुई घोषणा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर ने मंडल प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। मंडल प्रभारी सेवा व राजनीतिक कार्यों में सहयोग के साथ पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने वर्चुअल बैठक में की।

भाजपा महानगर पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की शुक्रवार को वर्चुअल बैठक हुई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि वह नव नियुक्ति प्रभारियों से अपेक्षा करते हसीन कि सभी प्रभारी सक्रिय रहते हुए पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही नए लोगों को भी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। वर्चुअल बैठक में महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल, आनंद प्रकाश नौटियाल, अनुराग भाटिया, करुण दत्ता आदि मौजूद रहे।

इनको मिली प्रभारी की जिम्मेदारी

शिवालिक नगर मंडल में रतन सिंह चौहान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में हरीश कोहली, पंडित दीनदयाल नगर मंडल में आशीष नागरथ, धर्मपुर नगर मंडल में तृप्ता जाटव, प्रेमनगर कावली मंडल में सुनील शर्मा, जनरल महादेव सिंह नगर मंडल में ब्रजलेश गुप्ता, अंबेडकर नगर मंडल में सत्येंद्र सिंह नेगी, करणपुर नगर मंडल में रतन सिंह चौहान, श्रीदेव सुमननगर मंडल में आनंद सागर गिरि, शहीद दुर्गामल्ल नगर मंडल में रुद्रेश शर्मा, बालावाला मंडल में सतेंद्र नेगी, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल में लच्छू गुप्ता, तपोवननगर मंडल में पूरण सिंह नेगी और रायपुर मंडल में डॉ उदय सिंह पुंडीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *