Sat. Nov 7th, 2026

देहरादून शहर में 4 और डोईवाला में एक मोहल्ला सील, डीएम ने की घोषणा

देहरादून। कोरोना पॉजीटिव चिन्हित होने पर नगर निगम क्षेत्र देहरादून के 3 और डोईवाला में एक क्षेत्र (मोहल्ला) सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी डा आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए हैं।
श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम देहरादून के लोवर नेहरूग्राम देवाशीष एन्कलेव, प्रताप रोड़ भारूवाला ग्रान्ट, 19/2 लेन नम्बर-2 तेगबहादुर रोड एवं जी-20 रेसकोर्स और तहसील डोईवाला के वार्ड नम्बर-12 के राजीवनगर मौहल्ला खत्ता रोड़ तहसील डोईवाला में कोराना वायरस संक्रिमित व्यक्ति पाये गए हैं। सुरक्षा के उपाय करते हुए उक्त 5 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
दूसरी तरह, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम ने रायपुर क्षेत्र में डेंगू उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान 87 घरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 15 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया तथा 324 कंटेनर की जांच करने पर 34 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया। पाये गये लार्वा को टीम ने मौके पर ही नष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *