Thu. Jun 4th, 2026

बूथ कमेटियों का सत्यापन करें मंडल प्रभारी: सीताराम भट्ट

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी मंडल प्रभारियों को अपने-अपने मंडल में जाकर नवगठित बूथ कमेटियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।

महानगर कार्यालय में आज अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक में सभी मोर्चा अध्यक्षों से मोर्चों के मंडल प्रभारियों की नियुक्ति करने को कहा। बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों व महानगर कार्यसमिति के आयोजन के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में महामंत्री रतन सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, उपाध्यक्ष डॉ उदय पुंडीर, आशीष नागरथ, आनंद सागर गिरी, बृजलेश गुप्ता, मंत्री मुनिया पाल, संध्या थापा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, विनोद शर्मा सहित महानगर पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *