Sun. Apr 19th, 2026

कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लाट खुलने का समय बदला, जानिए कब

-देहरादून में 18 से 44 आयु वर्ग के कोविड टीकाकरण रजिस्ट्रेशन के लिए स्लाट खुलने का समय हुआ चेंज। कोविन पोर्टल अब सांय चार बजे के बजाय सात बजे खुलेगा। वहीं, शहर के स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविशील्ड व कोवैक्सीन की दूसरी डोज रोज लगेगी।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। जनपद देहरादून में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के कोविड टीकाकरण रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन स्लाट खोलने का समय बदला गया है। अब तक सांय चार बजे स्लाट खुलता था। लेकिन, कल यानी चार जुलाई से आॅनलाइन स्लाट शाम सात बजे खुलेगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (दीपनगर, भगत सिंह काॅलौनी, चूना भट्टा, अधोईवाला, जाखन, बंकरालवाला, खुड़बुड़ा, सीमाद्वार, गांधी ग्राम, माजरा, कारगी, रीठामंडी) में दोनों वैक्सीन (कोविशील्ड व कोवैक्सीन) की दूसरी डोज रोज लगाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *