अब 10वीं में फेल नहीं होंगे छात्र-छात्रा, विज्ञान/गणित का डर होगा खत्म
-सीबीएसई ने बनाया नया मानक, गणित/विज्ञान में फेल होने पर भी पास माने जाएंगे छात्र-छात्रा
शब्द रथ न्यूज। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) से पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं के लिए राहत की खबर है। यदि छात्र-छात्राएं हुनरमंद हैं तो अब वे 10वीं में फेल नहीं होंगे। दरअसल, सीबीएसई ने नया नियम लागू किया, जिनसे स्किल आधारित विषय में पास होने पर उन्हें पास ही माना जाएगा चाहे वे गणित विज्ञान में फेल हो।
सीबीएसई के नए नियमों के अनुसार, 10वीं के विद्यार्थी गणित या विज्ञान में फेल हो जाते है, उन्हें वैकल्पिक विषय के तौर पर स्किल आधारित विषयों जैसे-आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस आदि को ले रखा है और उसमें पास हैं, तब उन्हें पास ही माना जाएगा। बोर्ड की ओर से यह नियम उन छात्र छात्राओं के लिए बनाया गया, जिनमें हुनर हैं, लेकिन पढ़ाई में कमजोर हैं।
सीबीएसई के कानपुर सिटी कोऑर्डिनेटर बलविदर सिंह के अनुसार, विद्यार्थी गणित या विज्ञान में फेल हो जाते हैं, लेकिन स्किल आधारित विषय ले रखा है और उसमें पास हैं तो उन्हें पास माना जाएगा। सीबीएसई की ओर से तय स्किल आधारित विषयों में विद्यार्थियों की रुचि साल दर साल बढ़ रही है। जिले में 10वीं में पंजीयन कराने वाले छात्र छात्राओं के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। सत्र 2021 के लिए पांच हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। इनमें से करीब 30 फीसद विद्यार्थियों ने स्किल आधारित विषयों को चुना, जबकि 2020 में ये संख्या 20 फीसद थी
