Sat. Nov 7th, 2026

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, देहरादून में मात्र 83 प्रतिशत छात्र छात्राएं हुए पास

देहरादून। सीबीएसई ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 12वीं में 92.15 छात्राएं और 86.19 छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई ने मैरिट लिस्ट जारी नहीं की है। परीक्षा परिणाम बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। देहरादून जोन में मात्र 83 प्रतिशत छात्र छात्राएं पास हुए हैं।

सीबीएसई बोर्ड में इस बार निजी स्कूलों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। निजी स्कूलों में छात्र छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88 है। जबकि, केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98 है। त्रिवेंद्रम जोन से सबसे ज्यादा छात्र यानी 97.76 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इसके बाद बंगलोर जोन से 97.05, चेन्नई से 96.17 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *