Fri. Aug 14th, 2026

चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से 07 मजदूरों की मौत

 

उत्तराखंड के चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में बृहस्पतिवार शाम सरिया वेल्डिंग के दौरान भारी भूस्खलन होने से कई मजदूर घायल हो गए। टनल में 28 मजदूर फंसे थे, जिसमें से 22 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इनमें से नौ की मौत हो चुकी है। 11 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक पीपलकोटी विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल में भर्ती है और एक को रेफर किया गया है। अभी भी छह मजदूरों की तलाश जारी है। आज मुख्यमंत्री धामी पीपलकोटी हादसा स्थल का दौरा करेंगे।

हादसा शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर हुआ। जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर हुए भूस्खलन के बाद पानी के साथ पत्थर और मलबा टनल के अंदर घुस गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात करीब नौ बजे तक 13 मजदूरों को घायल अवस्था में टनल से बाहर निकालकर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

टनल की लंबाई करीब ढाई किलोमीटर

टीआरटी यानी टेल रेस टनल जल विद्युत परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिगत सुरंग होती है। टरबाइन से बिजली उत्पादन के बाद इस्तेमाल किए गए पानी को पावरहाउस से बाहर निकालकर मुख्य नदी में प्रवाहित करने का काम इसी सुरंग से किया जाता है। पीपलकोटी परियोजना में टीआरटी की लंबाई करीब ढाई किलोमीटर है।

पिछले साल हुआ था लोको ट्रेन हादसा, 60 हुए थे घायल

टीएचडीसी की इसी निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में पिछले साल 31 दिसंबर की देर रात सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। हादसे में करीब 60 अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर घायल हुए थे। हादसे के समय सुरंग में 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद सुरंग में लंबे समय तक निर्माण कार्य रोक दिया गया था।

मृतकों की सूची

-प्रदीप पंवार पुत्र अवतार सिंह, (31 वर्ष) टिहरी गढ़वाल।
-मुकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह, चमोली।
-दुर्लभ शर्मा पुत्रभवानी राम शर्मा, उत्तर प्रदेश।
-विजय हंसदा पुत्र राम चन्द्र, उत्तर प्रदेश।
-जितेन्द्र कुमार पुत्र  राम चन्द्र, उत्तर प्रदेश।
-लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम, छत्तीसगढ़।
-भुनेश्वर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, छत्तीसगढ़।
घायलों की सूची
-सुनील दीवान पुत्र संतोश दीवान (20) छत्तीसगढ़।
-हारबिल गुडिया पुत्र रेजन गुड़िया (27) निवासी तपरा।
-निस्तर भिंगरा पुत्र राफेल भिंगरा (24 वर्ष) झारखंड।
-विनोद रावना पुत्र तुनिया रावना (46) झारखंड।
-दीना बेगरा पुत्र केला बेगरा (26) झारखंड।
-खेला राम बिसरा पुत्र मोनसा बिसरा (22 वर्ष)  झारखंड।
-सुबेग सिंह पुत्र वीरा सिंह (45) पंजाब।
-तिलकराज पुत्र बुद्धीराम, हिमाचल प्रदेश।
-चंदन कुमार पुत्र तुलसी सिंह (39) रोहतास, बिहार।
-पेन सिंह पुत्र पीला सिंह (33) छत्तीसगढ़।
-रोहित पाण्डे पुत्र अवधेश पाण्डे (20) बिहार। इनका उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है।
-गोविन्दो मंडाल पुत्र परीक्षित मंडाल, पश्चिम बंगाल। इनका उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *