Wed. Aug 12th, 2026

महानगर कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी में आयोजित रैली में आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जबरन रोकने का आरोप। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष देहरादून डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राजनीतिक विरोध दबाने के लिए भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर महानगर कांग्रेस देहरादून की ओर से बुधवार को ऐश्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार पुतला दहन किया गया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आठ अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह रोककर परेशान किया। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था व नागरिकों के शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है। डॉ. गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकना, उन्हें प्रताड़ित करना व लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में बाधा डालना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

उन्होंने नैनीताल के एसएसपी की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए अराजक तत्व जैसे शब्दों के प्रयोग पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते हैं, उन्हें इस प्रकार अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान व नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है। भाजपा सरकार चाहे जितना भी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर ले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हम लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे।

पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पुंडीर, ललित बद्री, अर्जुन पासी, राजीव प्रजापति, सरिता बिष्ट, संजय उनियाल, अभिनव थापर, वीरेंद्र पंवार, दीपक मधवाल, अभिषेक तिवारी, सुनील पक्का जायसवाल, अनूप कपूर, अरुण शर्मा, अल्ताफ, संजय भारती, रामकिशन यादव, विजेंद्र चौहान, सुनील सुनील बांगा, राहुल तलवार, सुनील, कुलदीप नरूला, विशाल, सावित्री थापा, मंजू चौहान, मिथलेश, रंजना देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *