Sat. Sep 5th, 2026

आएंगे सलाखों बीच खुद भगवान हैं…..श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बधाइयां

कृष्ण जन्माष्टमी पर सुधिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं… पावन पर्व पर विशेष एक छंद
———————————————–

वीरेन्द्र डंगवाल “पार्थ”
कवि/पत्रकार

घनाक्षरी छंद

कारा की दीवारें देखो, बनेंगी गवाह आज
आएंगे सलाखों बीच, खुद भगवान है।

कैसा ये सौभाग्य रहा, वासुदेव देवकी का
विपदा के बीच सच, होना वरदान है।

घटा घनघोर छाई, आंख भर भर अाई
खुल गए पट खुद, कोख का सम्मान है।

बरस रहा था पानी, वक्त ने लिखी कहानी
आधी रात जन्मा शिशु, ईश का विधान है।।
———————————————–
*सर्वाधिकार सुरक्षित।
नोट: 1. उक्त रचना को कॉपी कर अपनी पुस्तक, पोर्टल, व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य किसी माध्यम पर प्रकाशित करना दंडनीय अपराध है।

2. “शब्द रथ” न्यूज पोर्टल का लिंक आप शेयर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *