कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति पाए जाने पर देहरादून का 150/4 धर्मपुर सील, डोईवाला व विकासनगर में भी बनाए कन्टेंनमेंट जोन
देहरादून। कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति पाए जाने पर नगर निगम क्षेत्र देहरादून के 150/4 धर्मपुर की सील कर दिया गया है। इसके साथ ही तहसील डोईवाला के वार्ड नम्बर-1 मिस्सरवाला कलां, वार्ड नम्बर 5 बिचली जौली तहसील डोईवाला और तहसील विकासनगर के वार्ड नम्बर 14 ग्राम शंकरपुर में भी कोराना वायरस संक्रिमित व्यक्ति पाये जाने पर कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया नगर निगम देहरादून स्थित 150/4 धर्मपुर का वह हिस्सा सील किया है, जिसके पूरब में मौहम्मद अली व इकबाल आदि का मकान, पश्चिम में विरेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट का मकान, उत्तर में भट्ट जी का मकान और दक्षिण में रास्ता है। वहीं, तहसील डोईवाला स्थित वार्ड नम्बर-01 मिस्सरवाला कलां का वह हिस्सा, जिसके पूरब में लाल सिंह रौतेला का मकान, पश्चिम में खाली भूमि, उत्तर में कृषि भूमि व दक्षिण दिशा में कमान सिंह गुरूंग का मकान है। वार्ड नम्बर 5 बिचली जौली तहसील डोईवाला उस हिस्से को सील किया गया था, जिसके पूरब में ग्रामीण सड़क मार्ग, पश्चिम में असरफ अली का मकान, उत्तर में मोहर्रम अली का मकान और दक्षिण में अजीर अहमद का मकान है। जबकि, विकासनगर तहसील स्थित वार्ड नम्बर 14 ग्राम शंकरपुर का वह हिस्सा सील हुआ है, जिसके पूरब में रेखा देवी का मकान, पश्चिम में अंजू जोशी के मकान तक, उत्तर में भागीरथ के खेत तक और दक्षिण में जसवंत सिंह नेगी के मकान तक का क्षेत्र है। जिलाधिकारी ने कहा कि संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए उनके क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
यह क्षेत्र हुए मुक्त
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम देहरादून के गायत्री एन्कलेव बद्रीपुर, तहसील विकासनगर के वार्ड नम्बर-7 कल्याणपुर गीता भवन मार्ग, तहसील डोईवाला के वार्ड नम्बर-10 भानियावाला और ग्राम नागल बुलन्दावाला में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने के उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया था। क्षेत्र में 14 दिन एक्टिव सर्विलासं किया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस कोविड-19 के लक्षण नहीं पाये गये। मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति पर उक्त कन्टेंनमेंट क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है।
